झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें राज्य के कई अहम प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
झारखंड के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों को छोड़कर राज्य के बड़े हिस्से में तापमान ऊंचा बना रहेगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बिष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की कथित तौर पर झाड़फूंक के नाम पर हत्या किए जाने की घटना पर पुलिस प्रशासन को घेरा। उ
मेजर उर्फ सैफी, जो कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद रंगदारी सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में सैफी ने गिरोह के आर्थिक तंत्र, शूटरों के संचालन और हथियार आपूर्ति से जुड़े कई अहम राज उगले है
झारखंड को करीब पांच साल बाद नया लोकायुक्त मिल गया है। मंगलवार को राजभवन के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।
गिरिडीह जिले के JBVNL के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखे कई उपकरण और बिजली से जुड़ी सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई।
झारग्राम से पीएम नरेंद्र मोदी की परसों एक तस्वीर झालमुड़ी खाते हुए पूरे देशभर में वायरल हो गई। इसी क्रम में, झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की एक तस्वीर काफी चर्चित और वायरल होता जा रहा है
झारखंड में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते दिन कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल और बारिश देखने को मिली थी
आजसू के महासचिव संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रतिभा सेतु का निर्माण करने का सुझाव दिया है। इससे पूर्व भी यह सुझाव दिया गया था लेकिन पीटी की परीक्षा समाप्त होने के बाद पुनः एक रिमाइंडर सरकार को भेजा गया है।
झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। भीषण गर्मी और लू की वजह से सरकार ने यह फैसला किया है। नये शेड्यूल के मुताबिक 21 अप्रैल से केजी से 8वीं तक की क्लास सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर को साढ़े 11 बजे तक चलेगी वहीं 9वीं से 12वीं तक की क्लास सुबह 7 बजे
झारखंड में हाथियों के हमलों से होने वाली मौतों के मामलों में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है
झारखंड में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एनएफएचएस-5 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 68 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से प्रभावित हैं, जिनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 11 ग्राम/डीएल से कम पाया गया है।